विरोध करने पर दंपती से मारपीट का आरोप
आरोप है कि एसयूवी सवार लोगों ने पहले बस चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों युवक दंपती के पास पहुंचे और गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर दंपती की पिटाई कर दी।हंगामा बढ़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि दोनों युवक एसयूवी में बैठकर भागने लगे और महिला का पैर कुचलने की कोशिश की। इस पर लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया, लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे।
गुस्साए लोगों ने एसयूवी पर किया पथराव
घटना से नाराज लोगों ने एसयूवी पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पारा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। थाने में भी उनके हंगामा करने की बात सामने आई। पुलिस ने उनके नाम-पते दर्ज किए और मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। गाड़ी से शराब की बोतलें मिलने की जानकारी भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सीसीटीवी और वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपियों में से एक के अधिवक्ता होने की जानकारी मिली है। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि एसयूवी से शराब की बोतलें मिली हैं। पीड़ित ने बृहस्पतिवार सुबह तहरीर दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।