फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूजीसी के नए नियमों पर बोले तोगड़िया... समाज को बांटना नहीं चाहिए, हिंदू समाज की एकता बनी रहे

Tue, 27 Jan 2026 11:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर कहा कि समाज की एकता बनी रहनी चाहिए और हिंदू समाज को बंटना नहीं चाहिए।
 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण अत्यंत भव्य और दिव्य रूप में किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पुराने साथी चंपत राय उनसे मिले और करीब एक घंटे तक उन्हें पूरा राम मंदिर परिसर घुमाया। तोगड़िया ने कहा कि मंदिर निर्माण में छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूता-चप्पल रखने, मोबाइल और सामान सुरक्षित रखने की बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी और सराहनीय है। यूजीसी के नए नियमों को लेकर उन्होंने कहा कि समाज को बांटना नहीं चाहिए और हिंदू समाज की एकता बनी रहनी चाहिए। सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी वर्ग की भावना आहत न हो।
विज्ञापन


वहीं, प्रयागराज में अनशन पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। संत समाज को मार्गदर्शन देते हैं और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें