बुर्का पहनाया, धर्म बदलने का बनाया दबाव
युवती का आरोप है कि शादी की बात करने पर आरोपी जुबैर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की मां और दोनों बहनों ने उसे डरा-धमकाकर बुर्का पहनाया और इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने धर्म परिवर्तन करने पर मदरसे से 12 लाख रुपये दिलाने का लालच भी दिया। इंकार करने पर आरोपी, उसकी मां और भाइयों ने उसके साथ मारपीट की।
आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित
अतिरिक्त इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जुबैर और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।