फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : दूसरे पति ने कराई पूजा की हत्या, एक लाख में किया मौत का सौदा; बयां की दर्दनाक सच्चाई...

Wed, 05 Nov 2025 07:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एसीपी सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक राजू ने परेशान होकर आढ़त का काम करने वाले अपने साथी ठाकुरगंज के आदर्शनगर बरौरा निवासी अनीस से पूरी बात बताई। राजू ने पूजा को रास्ते से हटाने के लिए कहा। 
 
विज्ञापन
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के माल में पहले पति की हत्या में जेल जा चुकी पूजा हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने पूजा के दूसरे पति राजू गुप्ता को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। राजू ने एक लाख रुपये सुपारी देकर पूजा की हत्या कराई थी। वह बार-बार रुपयों की मांग और पहली पत्नी के बच्चों से नहीं मिलने देने के कारण पूजा से नाराज था।
विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक, राजू गुप्ता की पहली पत्नी का देहांत हो गया था। इसके बाद से वह काफी अकेलापन महसूस करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूजा से हुई और उसने उससे शादी कर ली थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी के बाद शुरू में दोनों में अच्छा तालमेल था। 

कुछ समय बाद पूजा का रवैया बदलने लगा। वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करने लगी। अधिक रुपयों की मांग करती थी। पूजा ने राजू पर नजर रखना शुरू कर दिया था और वह उसे पहली पत्नी के बच्चों से मिलने का विरोध करती थी। 
विज्ञापन


पूजा के दबाव में राजू ने उसके नाम दो प्लॉट भी खरीदे थे। कुछ दिन पहले राजू ने एक प्लॉट बेचा था, जिससे उसको 10 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों से उसने कुछ कर्ज जमा किए। शेष पैसे उसके पास थे, जिसे पूजा मांग रही थी। इसकी वजह से वह परेशान था।

साथी से बताई समस्या, रची गई हत्या की साजिश
एसीपी सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक राजू ने परेशान होकर आढ़त का काम करने वाले अपने साथी ठाकुरगंज के आदर्शनगर बरौरा निवासी अनीस से पूरी बात बताई। राजू ने पूजा को रास्ते से हटाने के लिए कहा। 

इस पर अनीस ने कहा कि उसके पास कुछ ऐसे लोग हैं, जो मदद कर सकते हैं। इसके बाद अनीस ने छंदोईया निवासी शकील, मलिहाबाद के जगदीशपुर निवासी सर्वेश और लखीमपुर खीरी के पड्डुआ निवासी राजेश से राजू की मुलाकात कराई। सभी ने साथ में बैठकर हत्या की साजिश रची।

बहाने से ले गया था झाड़ियो में
31 अक्तूबर को राजू बाइक से पूजा को उसकी बेटी सुमन से मिलवाने के लिए निकला था। प्लान के तहत वह सुमन से मिलवाने के बाद माल के ग्राम बसहरी मड़वाना की ओर चला गया। 

वहां पर पहले से शकील, राजेश और सर्वेश मौजूद थे। राजू बहाने से पूजा को झाड़ियों में लेकर गया। इसके बाद चारों ने मिलकर पूजा की गला कसकर हत्या कर दी। सर्वेश राज मिस्त्री और शकील व सर्वेश मजदूरी करते हैं।

पूजा ने किया था संघर्ष
मोबाइल लेने दोबारा गए थे आरोपी घटना स्थल पर पूजा ने आरोपियों से जमकर संघर्ष किया था। इस दौरान उनकी चूड़ियां भी टूट गई थीं। संघर्ष के दौरान ही पूजा को मोबाइल फोन वहीं गिर गया था। वारदात के बाद चारों ने शराब पी थी। 

अगले दिन शकील, सर्वेश और राजेश ने राजू से सुपारी के पैसे मांगे तो उसने कहा कि तुम लोगों ने मौके पर माेबाइल फोन छोड़ दिया। राजू ने फोन लाने के बाद ही पैसे देने की बात कही थी। इसके बाद तीनों आरोपी दोबारा घटना स्थल की ओर गए थे, लेकिन झाड़ियों में रास्ता भटकने के कारण वहां पहुंच नहीं पाए थे। वापस आने के बाद आरोपियों ने राजू से कहा था कि उन्होंने फोन को तोड़कर नदी में फेंक दिया है। 

यह है मामला
तीन नवंबर को माल में बसहरी आम के बाग में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त सीतापुर के सदना असुवामऊ निवासी पूजा के रूप में हुई थी। पूजा की बेटी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। राजू बालाजी मंदिर के सामने दुबग्गा में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने पांचो आरोपियों को काकराबाद अंडर पास से मंगलवार देर रात में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें