फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कॉमनवेल्थ गेम्स में चुनौती पेश करेंगी यूपी पुलिस की अस्मिता डे

विज्ञापन
अस्मिता डे
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे का चयन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय जूडो टीम में हुआ है। वह भारत की ओर से 48 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन


20 सदस्यीय भारतीय जूडो टीम 28 जुलाई को दिल्ली से ग्लासगो रवाना होगी। 30 जुलाई को अस्मिता का आधिकारिक वजन होगा, जबकि 31 जुलाई को वह मुकाबले में उतरेंगी। यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने कहा कि अस्मिता से प्रदेश और देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अस्मिता पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें