फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा पर महिलाओं की मदद करेगी यूपी पुलिस, यूपी 112 में शुरू हुआ पंजीकरण

Sun, 08 Mar 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत पर भी यूपी-112 त्वरित रिस्पांस करेगी ओर चंद मिनटों में मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए महिला दिवस के मौके पर यूपी-112 एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन


112 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए दिया गया विवरण सॉफ्टवेयर पर दर्ज किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के निर्देश पर इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया गया है। इसमें महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद महिला युक्त पीआरवी संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेगी। इसमें जीपीएस लोकेशन और समस्या का डिटेल भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 ऐसी महिलाओं द्वारा कॉल करने के बाद अधिक जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिकायत मिलते ही त्वरित रिस्पॉन्स के लिए निकटतम पीआरवी और महिला पीआरवी को मैसेज भेजा जाएगा, जो परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई करेंगी। 
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर डायल-181 की भी मदद ली जा सकती है। इस व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए एडीजी यूपी 112 असीम अरुण ने बताया कि पिछले वर्ष जनवरी से दिसंबर के मध्य दो या दो से अधिक बार 5298 महिलाओं ने 112 से संपर्क किया और उन्हें मदद पहुंचाई गई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें