फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद पुलिस से सीख लेने की सलाह पर यूपी पुलिस का मायावती को जवाब, कहा जंगलराज अब बीती बात

Sat, 07 Dec 2019 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने बसपा प्रमुख मायावती द्वारा हैदराबाद पुलिस से सीख लेने की सलाह पर जवाब दिया है। पुलिस ने अपने जवाब में आंकड़े भी पेश किए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में जवाबी ट्वीट करते हुए यूपी पुलिस ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज अब बीती बात हो चुकी है। पुलिस ने ट्वीट कर बीते दो सालों के आंकड़े पेश किए और कहा कि आंकड़े खुद सारी कहानी बयान कर रहे हैं। 

पिछले दो वर्षों में 5178 मुठभेड़ों में 103 शातिर अपराधी मौत के घाट उतारे गए जबकि कुल 1859 घायल हुए। इसके अलावा कुल 17,745 अपराधियों ने समर्पण कर दिया या जमानत तुड़वा कर जेल चले गए। यह अपराधी अब सरकारी मेहमान नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन


असल में हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ दुराचार कर उसे जिंदा जला देने वाले चारों आरोपियों को वहीं की पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि यूपी में बीजेपी सरकार है। 
विज्ञापन


मेरा यहां की पुलिस से भी कहना है कि उन्हें हैदराबाद पुलिस से कुछ सीखना चाहिए। उन्हें कुछ सख्त कदम उठाने चाहिए। हालांकि दिल्ली हो या उत्तर प्रदेश, पुलिस अपराधियों के साथ सरकारी मेहमान की तरह बर्ताव करती है। दिल्ली व यूपी पुलिस को अपने आप को बदलना होगा। यूपी में इस वक्त जंगलराज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें