फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दूसरे थानों की पुलिस करेगी मास्क न लगाने पर कार्रवाई

Tue, 03 Nov 2020 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन न करना अब आपको महंगा पड़ सकता है। क्षेत्र के चौकी इंचार्ज या थानेदार का परिचय भी आपको राहत नहीं दिला पाएगा। दूसरे थानों की पुलिस को भेज कर चेकिंग कराई जाएगी और अधिक संख्या में बिना मास्क के लोगों को पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट ने चार प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज और वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा मास्क न लगाने पर नाराजगी जाहिर की थी और पुलिस अफसरों को इसका पालन कराने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में लखनऊ से इसकी शुरुआत होने जा रही है। यहां एक थाने की पुलिस को दूसरे थाना क्षेत्र में भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि पहले चरण में लखनऊ में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मास्क न लगाने या फेस कवर न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं उन क्षेत्रों के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने यह भी कहा है कि लखनऊ के बाद बाकी तीनों शहरों कानपुर नगर, प्रयागराज व वाराणसी और फिर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा और मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें