फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के छह शहरों में चल रहा हैं प्रदर्शन, पुलिस तलाश रही पीएफआई कनेक्शन

Tue, 28 Jan 2020 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
घंटाघर पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के छह शहरों में सीएए के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में यूपी पुलिस प्युपल फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के कनेक्शन तलाश रही है। प्रवर्तन निदेशालय के खुलासे केबाद पुलिस सतर्क हो गई है और यूपी में पीएफआई की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


पिछले 19 और 20 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस ने दो  दर्जन से अधिक पीएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने डीजीपी की सिफारिश पर पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। 

इसका खुलासा लखनऊ पुलिस ने पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर किया था। इस मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारी शामली जिले से हुई थी। प्रदेश सरकार की पीएफआई पर प्रतिबंध की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय केअधिकारी आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के घंटा घर समेत प्रदेश के छह जिलों में सीएए के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें कानपुर, प्रयागराज, रायबरेली, बरेली और अलीगढ़ शामिल है। राजधानी में पिछले 17 जनवरी से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल सदस्यों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें