फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में पुलिस पर गिरी गाज, दरोगा सहित चार सस्पेंड

Thu, 04 Sep 2025 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Shri Ram Swaroop Memorial University: बाराबंकी की श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद दरोगा सहित चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन
बाराबंकी में विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों को भड़काने की साजिश, मात्र 21 मिनट में बदला माहौल

विज्ञापन


इस मामले में छात्रों का कहना है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी का गेट बंद कर केवल फैकल्टी व स्टाफ की आवाजाही रोकी थी, छात्राओं को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। सीओ सिटी हर्षित चौहान मौके पर पहुंचे, लेकिन मान्यता से जुड़े सवालों पर जब उनके पास संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसी खींचतान के बीच अचानक लगभग 4:03 बजे यूनिवर्सिटी गेट के अंदर से कुछ लोग बाहर आए। उन्होंने गार्ड के डंडे खींचकर छात्रों पर हमला बोल दिया। कुल 21 मिनट के इस घटनाक्रम में कौन-कौन लोग शामिल रहे, किसने हमला किया और किसने भड़काने की साजिश रची यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन


लाठीचार्ज मामले में अब तक सीओ, कोतवाल, चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को हटाया गया है। जांच के दौरान दो और सिपाहियों को चिह्नित किया गया है। दोनों की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-अर्पित विजयवर्गीय, एसपी-बाराबंकी



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें