फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस और प्रियंका गांधी ट्विटर पर आए आमने-सामने, अपराध के खिलाफ कार्रवाई से कराया अवगत

Sat, 29 Jun 2019 03:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
up police
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर यूपी पुलिस ने ट्विट कर प्रियंका को जवाब दिया। प्रियंका गांधी द्वारा यूपी में अपराधियों की मौज पर प्रदेश की पुलिस ने उनको अपराध के खिलाफ की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा कि गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस की ओर से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। बताया कि पिछले दो वर्षों में 9 हजार 225 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 81 मारे गए। रासुका में प्रभावी कार्रवाई कर करीब दो अरब की सम्पत्ति जब्त की गई। जबकि डकैती, हत्या, लूट व अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है।

यूपी पुलिस ने आगे लिखा कि प्रभावी कार्रवाई करने के चलते अपराधों में 20-35% की कमी आई। सभी सनसनीखेज अपराधों का यथासम्भव 48 घंटे में खुलासा हुआ | वहीं प्रभावशाली अपराधियों के विरुद्ध भी कठोर पुलिस कार्रवाई अमल में लाकर कानून का राज स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें