फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने ‘मच्छर’ को किया गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में छह साल से चोरियां कर रहे सीतापुर निवासी शातिर मो. शकील उर्फ मच्छर को बृहस्पतिवार रात हुसैनाबाद चौकी इंचार्ज अतुल श्रीवास्तव ने दबोच लिया। मच्छर के खिलाफ ठाकुरगंज, सआदतगंज, नाका, जानकीपुरम और विकासनगर थाना में चोरी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में मच्छर ने छोटी-बड़ी 150 से ज्यादा वारदातें कुबूल की हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर मामलों में पीड़ितों ने एफआईआर ही दर्ज नहीं कराई। अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मच्छर सीतापुर तम्बौर के नवाबशाह पुरवा नई बस्ती का रहने वाला है और यहां मेहताबबाग की पीपल के बगल वाली गली में अरविंद जीरावाले के मकान में किराये पर रहता था।

उसे खुनखुनजी की कोठी के पास से पकड़ा गया। उसके पास से सैमसंग और नोकिया के दो मोबाइल मिले हैं जो बीते दिनों मड़ियांव के नौबस्ता के एक मकान से चोरी किए गए थे। मच्छर हमेशा अपने पास एक मास्टर चाबी और आला नकब रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कई बार जेल जा चुका है और बाहर आते ही चोरी शुरू कर देता है। वह अकेला ही चोरियां करता है। दिन-दहाड़े वह लोगों के घर में घुसकर सामान उठा ले जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें