नागरिकता कानून में विरोध प्रदर्शन
- फोटो : PTI
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में धधक रही विरोध की आग से देवबंद को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने दारुल उलूम क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
वहीं पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर 8874327341 भी जारी किया है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि-आप सभी सोशल मीडिया यूज़र्स से अपील है की किसी भी तरह की आपत्तिजनक, भड़काऊ, तथ्यहीन पोस्ट या फेक न्यूज़ को शेयर न करें. ऐसी पोस्ट को हमें रिपोर्ट करें (गोपनीय रूप से भी कर सकते हैं). उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर के ज्यादातर राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।