फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Campaign : पीएम मोदी आज बस्ती और श्रावस्ती में करेंगे जनसभा, दोनों सीटों पर 25 को है मतदान

Wed, 22 May 2024 12:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

PM Modi: पीएम मोदी आज यूपी में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैलियां बस्ती और श्रावस्ती में होनी हैं। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बस्ती व श्रावस्ती में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह सुबह 10.45 बजे बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर व डुमरियागंज लोकसभाओं की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.40 बजे श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। बस्ती और श्रावस्ती दोनों ही सीटों पर 25 मई में वोट पड़ने हैं। 
विज्ञापन


महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 22 मई को महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरेगा। शाम चार बजे पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट लौटेंगे। इसके बाद यहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें