उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और कई परीक्षा केंद्रों पर जलभराव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
बोर्ड के मुताबिक, अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए परीक्षा को फिलहाल अल्प अवधि के लिए स्थगित किया गया है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर विज्ञप्ति और सूचना के माध्यम से दी जाएगी।