फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीईटी 2025: उत्तर कुंजी हुई जारी, दो दिन की परीक्षा में 19 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल; जानिए डिटेल

Tue, 09 Sep 2025 10:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 UP TET Answer Sheet:प्रदेश में छह और सात सितंबर को हुई पीईटी परीक्षा के लिए आंसर कुंजी जारी कर दी गई है। इस परीक्षा 19 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 

 
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को हुई थी यूपी पीईटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह ग की भर्ती के लिए जरूरी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की लिखित परीक्षा छह-सात सितंबर को आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से इसकी उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यह 15 सितंबर तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


आयोग की ओर से प्रदेश के 48 जिलों के 1,479 परीक्षा केन्द्रों पर कुल चार पालियों में परीक्षा आयोजित की गयी थी। परीक्षा के लिए कुल 25,31,996 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से कुल 19,41,993 अभ्यर्थी (76.70%) उपस्थित तथा 5,90,003 अभ्यर्थी (23.30%) अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षा में दोनों दिनों में कुल 31 सॉल्वर और नकलची पकड़े गए थे। एआई आधारित फेश रिकग्निशन से सॉल्वर पकड़े गए थे।

वहीं शाहजहापुर में 06 परीक्षा केन्द्रों के बाढ़ग्रस्त होने के कारण आयोग द्वारा 06 नए केन्द्र बनाये गये थे। इन पर कुल उपस्थिति 76.20% रही है। परीक्षा की आयोग मुख्यालय व जिलों में बने कमांड सेंटर से सीसीटीवी कैमरों से पूरी परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की गई थी। आयोग की मांग पर प्रदेश में निर्धारित जिलों के लिए अतिरिक्त बस व ट्रेन भी चलवाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें