फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राशन लेने जाने वाले लोगों को कोटेदार को देना होगा गुड़ और पेठा, पेश करनी होगी बैठने के लिए कुर्सी

Wed, 22 Jul 2026 10:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Ration in UP: यूपी में अब कोटेदारों को राशन लेने जाने वाले लोगों का स्वागत करना होगा। राशन लेने आए लोगों के स्वागत में उन्हें कुर्सी पेश करनी होगी। 
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकानों में लागू होंगे ये नियम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सरकार से मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों की अब कोटेदार आवभगत भी करेंगे। चुनावी वर्ष में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके तहत जिस दिन राशन बंटना होगा, उस दिन कोटेदार अपने यहां कुर्सियां लगाएंगे। पीने के साफ पानी की व्यवस्था करेंगे और गुड़-पेठा भी खाने के लिए रखेंगे। इसके लिए खाद्य विभाग कोटेदारों को निर्धारित राशि भी देगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 3,65,09,224 कार्डधारक हैं, जिन्हें उनके गांवों में ही राशन दिया जाता है। शासन को जानकारी मिली कि कोटेदार के यहां राशन लेने आने वालों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होती। कई बार उनके साथ सम्मान के साथ भी पेश नहीं आया जाता। इसको लेकर सरकार ने कार्डधारकों के सत्कार की पूरी व्यवस्था कर दी है। 

खाद्य मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि कार्डधारकों के आदर सत्कार में जो खर्च आएगा, उसका भार कोटेदारों पर नहीं पड़ेगा। कोटेदार अपने स्तर से कुर्सियों की खरीद करेंगे, जिसके लिए उन्हें राशि दी जाएगी। जिस दिन राशन बंटेगा, उस दिन पानी के साथ गुड़ या पेठा कार्डधारकों को दिया जाएगा। इसके लिए भी कोटेदारों को राशि मुहैया कराई जाएगी। खाद्य मंत्री ने बताया कि इस योजना पर सालाना 60 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें