फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में बढ़े ब्लैक फंगस के मरीज, मुख्यमंत्री ने दिए दवा व इंजेक्शन का इंतजाम करने के निर्देश

Tue, 01 Jun 2021 08:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में सोमवार को विभिन्न जिलों में 150 से अधिक मरीज मिले हैं। अब इनकी संख्या 1100 से अधिक हो गई है। मरने वालों की संख्या भी 100 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को विभिन्न जिलों में 150 से अधिक मरीज पाए गए हैं। अब इनकी संख्या 1100 से अधिक हो गई है। मरने वालों की संख्या भी 100 से अधिक हो गई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए एंफोटरसिन बी इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। अन्य वैकल्पिक दवाओं की भी कमी बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लैक फंगस से संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इस संक्रमण से प्रभावित सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जनपदों में ब्लैक फंगस की दवाओं की उपलब्धता रहे। साथ ही इसके उपचार के संबंध में वैकल्पिक दवाओं की भी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें