न्यूनतम पांच साल का अनुभव होना चाहिए
परिषद सचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा है कि न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में नए जिला आवंटन के फलस्वरूप कार्यभार ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों की वरिष्ठता का निर्धारण उनकी पहली नियुक्ति तिथि से करने के निर्देश हैं। जूनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व सीनियर बेसिक स्कूल के सहायक अध्यापक के लिए जूनियर स्कूल की स्थायी सहायक अध्यापक के लिए न्यूनतम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
इसी तरह सीनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक के लिए जूनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व सीनियर बेसिक स्कूल के सहायक अध्यापक पद पर न्यूनतम तीन साल का अनुभव चाहिए। वरिष्ठता सूची व पदोन्नति के लिए जिला स्तर पर डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली समिति होगी। इसमें बीएसए, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रधानाचार्य, डीएम द्वारा नामित भाषा विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिति वरिष्ठता सूची तैयार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी।
सभी के लिए टीईटी अनिवार्य
सचिव ने कहा है कि पात्रता सूची में शिक्षकों के सामने टीईटी उत्तीर्ण होने का पूरा विवरण दिया जाएगा। उन्होंने केवल प्राथमिक स्तर की टीईटी की है, केवल उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी की है, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास हैं या नहीं हैं, का उल्लेख किया जाएगा। जो शिक्षक प्राथमिक स्तर की टीईटी पास हैं वे प्राथमिक विद्यालयों में और जिनके द्वारा केवल उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी की गई है, वे केवल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में, जिन्होंने दोनों की है, वे दोनों में तैनाती के लिए अर्ह होंगे।