फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ, सात नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

Fri, 16 Oct 2026 08:42 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की करीब दस साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हुई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सात नवंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे लगभग 70 हजार शिक्षकों को लाभ मिलने की संभावना है। पदोन्नति के लिए अनुभव, वरिष्ठता सूची और शिक्षक पात्रता परीक्षा की शर्तें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
टीचर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की लगभग दस साल पदोन्नति करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करते हुए रिक्तियों के सापेक्ष सात नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 70 हजार शिक्षकों को मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


बेसिक में लंबे समय से पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित है। काफी समय से टीईटी को लेकर भी मामला न्यायालय में चला है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बीएसए को शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए विस्तृत निर्देश व प्रक्रिया जारी करते हुए इसे 23 अक्तूबर तक परिषद को मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 




 

Trending Videos

न्यूनतम पांच साल का अनुभव होना चाहिए

परिषद सचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा है कि न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में नए जिला आवंटन के फलस्वरूप कार्यभार ग्रहण करने वाले अभ्यर्थियों की वरिष्ठता का निर्धारण उनकी पहली नियुक्ति तिथि से करने के निर्देश हैं। जूनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व सीनियर बेसिक स्कूल के सहायक अध्यापक के लिए जूनियर स्कूल की स्थायी सहायक अध्यापक के लिए न्यूनतम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

इसी तरह सीनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक के लिए जूनियर बेसिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व सीनियर बेसिक स्कूल के सहायक अध्यापक पद पर न्यूनतम तीन साल का अनुभव चाहिए। वरिष्ठता सूची व पदोन्नति के लिए जिला स्तर पर डायट प्राचार्य की अध्यक्षता वाली समिति होगी। इसमें बीएसए, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रधानाचार्य, डीएम द्वारा नामित भाषा विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिति वरिष्ठता सूची तैयार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी।

 

विज्ञापन

सभी के लिए टीईटी अनिवार्य

सचिव ने कहा है कि पात्रता सूची में शिक्षकों के सामने टीईटी उत्तीर्ण होने का पूरा विवरण दिया जाएगा। उन्होंने केवल प्राथमिक स्तर की टीईटी की है, केवल उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी की है, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी पास हैं या नहीं हैं, का उल्लेख किया जाएगा। जो शिक्षक प्राथमिक स्तर की टीईटी पास हैं वे प्राथमिक विद्यालयों में और जिनके द्वारा केवल उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी की गई है, वे केवल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में, जिन्होंने दोनों की है, वे दोनों में तैनाती के लिए अर्ह होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें