अधिकारी बताते हैं कि पिछले साल भी निगम ने एसी बसों का किराया 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक कम किया गया था। इसी क्रम में इस बार भी स्पेशल विंटर डिस्काउंट देने की तैयारी है। गत वर्ष एसी बसों से सफर करने पर यात्रियों को किराए में 10 फीसद तक की छूट दी थी। इस बाद पंद्रह प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। छूट 28 फरवरी तक मिल सकती है।
15 या 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक एसी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को किराये में छूट देने की योजना बनाई जा रही है। छूट 15 प्रतिशत तक हो सकती है, इससे यात्रियों का किराया काफी कम हो जाएगा। फ्लेक्सी किराए पर मंथन चल रहा है।-अजीत कुमार सिंह, प्रवक्ता, परिवहन निगम