फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेपर लीक में फंसे सुभासपा विधायक बेदीराम, दो वीडियो हुए वायरल, कांग्रेस ने घेरा

Thu, 27 Jun 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि पेपर लीक करवाने वाले बेदीराम को एनडीए में क्यों रखा गया। 10 वर्ष पूर्व बेदीराम और उसके गैंग के सदस्यों को रेलवे भर्ती पेपर लीक कराने के आरोप में राजधानी के आशियाना थाने से जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के जखनिया विधायक बेदीराम पर पेपर लीक कराने के आरोपों से संबंधित दो वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हालांकि बेदीराम और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। उनका पक्ष लेने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन दोनों ने फोन बंद कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि बेदीराम सपा-सुभासपा गठबंधन से 2022 में पहली बार विधायक चुने गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में बेदीराम हजारों रुपए लेकर दूसरे राज्यों में 40-40 भर्तियां कराने का दावा करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका पूर्व सहयोगी बिजेंद्र गुप्ता बेदीराम को पेपर लीक गिरोह का सरगना बता रहा है। हालांकि दोनों वीडियो पहले के बताए जा रहे हैं।

वहीं बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि पेपर लीक करवाने वाले बेदीराम को एनडीए में क्यों रखा गया। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व बेदीराम और उसके गैंग के सदस्यों को रेलवे भर्ती पेपर लीक कराने के आरोप में राजधानी के आशियाना थाने से जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


उस दौरान बेदीराम को पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड माना जाता था। गौरतलब है कि बेदीराम ने अपने चुनावी शपथ-पत्र में खुद पर लखनऊ, जौनपुर, भोपाल, जयपुर में कुल 9 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें