फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: 14 अगस्त से प्रदेश में मतदाता बनाने का काम, घर-घर जाकर बीएलओ खटखटाएंगे दरवाजा; जानिए अपडेट

Sun, 13 Jul 2025 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Panchayat Election: यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए 14 अगस्त से मतदाता बनाने का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में मतदाता बनाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रति 800 मतदाताओं पर एक बीएलओ तैनात किया है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त से यह अभियान प्रारंभ होगा।

विज्ञापन


प्रदेश की 57694 ग्राम पंचायतों, 826 क्षेत्र पंचायतों और 75 जिला पंचायतों के लिए अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। इसके लिए व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। 1 जनवरी 2025 को जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है, वे इस चुनाव में वोट देने के योग्य माने जाएंगे। पुराने मतदाताओं का सर्वे और नए मतदाता बनाने के लिए 14 अगस्त से 29 सितंबर तक अभियान चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी और विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा बताते हैं कि बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करेंगे। प्रयास रहेगा कि डेढ़ माह लंबे चलने वाले इस अभियान में एक भी पात्र व्यक्ति वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, जिनकी बीएलओ घर-घर जाकर जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें