फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, पांचवी बार बढ़ी प्रकाशन की तिथि; चुनाव टलना तय

Sun, 03 May 2026 10:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव का टलना अब करीब-करीब तय हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के जारी करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण सूची का सत्यापन दोबारा किया जा रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे, इसलिए यह कवायद की जा रही है। 10 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।

विज्ञापन


दिसंबर 2025 में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण-2025 की अनंतिम सूची जारी की थी। इसमें प्रदेश में कुल 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। पिछले पंचायत चुनाव की सूची की अपेक्षा इसमें 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची जारी होने के बाद आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं। इस दौरान लाखों आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनकी सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जा चुका है।

अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख अब तक पांच बार बढ़ाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पंचायत चुनाव नहीं होने हैं, इसलिए आयोग मतदाता सूची को और अधिक त्रुटिरहित बनाने में जुटा है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद या सवाल न खड़ा हो सके। इसी वजह से हर मतदाता का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। आयोग की ओर से प्रत्येक मतदाता को एक विशेष नंबर भी आवंटित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें