फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: अब नए सिरे से होगा ग्राम पंचायतों और वार्डों का होगा पुनर्गठन, बदलेगा परिसीमन का कार्यक्रम

Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां अब जोरों पर हैं। इस बीच ग्राम पंचायतों और वार्डों का पुनर्गठन नए सिरे से होगा। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में शहरी क्षेत्रों के विस्तार का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है, जिन पर शीघ्र ही निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। इसलिए ग्राम पंचायतों और वार्डों का पुनर्गठन नए सिरे से करना होगा। नतीजतन, पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी आंशिक परिसीमन का कार्यक्रम भी प्रभावित होगा।

विज्ञापन


नगर विकास विभाग ने नगर निकायों के सृजन और विस्तार पर लगी रोक हटाने का अनुरोध पंचायतीराज विभाग से किया है। वहीं, पंचायतीराज विभाग ने शहरी सीमाओं के पूर्व में हो चुके विस्तार के आधार पर ग्राम पंचायतवार जनसंख्या के निर्धारण और ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 28 जुलाई को वार्डों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया जाना है।

पंचायतीराज विभाग का कहना है कि अगर शहरी सीमाओं का विस्तार होना है तो उस स्थिति में इस काम को पूरा किए बिना परिसीमन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है। नगर विकास विभाग के प्रस्ताव पर उच्चस्तर पर जो भी निर्णय होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें