फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब 18 मई के बाद ही हो सकेगी प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी वजह

Sat, 21 Nov 2026 08:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Panchayat Elections: यूपी के पंचायत चुनाव से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया अब 18 मई के बाद ही हो सकेगी। इसका सीधा मतलब यह है कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण तय करने के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग व प्रधानों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का शासनादेश जल्द जारी किया जाएगा। उच्चस्तर से फाइल को अनुमोदित कर दिया गया है। अब आयोग 18 मई 2027 तक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकेगा।

विज्ञापन


कैबिनेट ने बुधवार को ही इस संबंध में अध्यादेश लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। शासन ने निर्धारित छह माह में आयोग का काम पूरा नहीं होने पर आयोग व प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अनुमोदन के लिए भेजी थी। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

राशन दुकानों के आवंटन में विवाहित पुत्री भी मृतक आश्रित मानी जाएगी

 खाद्य एवं रसद विभाग ने उचित दर की दुकानों के आवंटन नियमों में बदलाव किया है। प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, अब मृतक पर निर्भर विवाहित पुत्री को भी परिवार का सदस्य मानते हुए मृतक आश्रित के रूप में राशन दुकान आवंटित की जा सकेगी। इसके लिए उसे आश्रित प्रमाणपत्र और अन्य वयस्क पारिवारिक सदस्यों का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देना होगा। साथ ही निर्धारित अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी। आदेश सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें