फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी, छह महीने तक प्रधान संभाले रखेंगे इसकी जिम्मेदारी

Fri, 27 Nov 2026 12:23 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के बाद ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ा दिया गया है। मौजूदा प्रधान इस अवधि में जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। मतदाता सूची का अद्यतन और पिछड़ा वर्ग आरक्षण संबंधी रिपोर्ट तैयार नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई है। गांवों में नई सरकार के गठन का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।

पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट न होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट तैयार नहीं होना बताई जा रही है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने में समय लगने के कारण चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सके।
विज्ञापन


अब ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें