राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि पुनरीक्षण के पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव के कुल मतदाता 12,29,50,052 थे। ये संख्या अब 12,69,69,610 हो गई है। मतदाता का नाम जोड़ने हटाने या अपडेट करने का काम ई-बीएलओ एप के माध्यम से किया गया है। इससे चुनाव में पारदर्शिता रहेगी। सबसे कम वोट कटने वाले जिलों में वाराणसी में 682, मैनपुरी में 72 हजार, महोबा में 20 हजार, कुशीनगर में 14 हजार और गाजीपुर में 72 हजार काटे गए।
1.05 करोड़ युवा वोटर बने
18 से 23 वर्ष के ऐसे लोग जो पहली बार वोटर बने उनकी संख्या एक करोड़ पांच लाख रही। इसमें 18 वर्ष वाले 15.71 लाख वोटर हैं। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान नए वोटरों को जोड़ने को प्राथमिकता दी गई। तराई के जिलों में सबसे अधिक मतदाता बढ़े हैं।
यहां बढ़े एक लाख से अधिक मतदाता
| जिला |
आंकड़ा (लाख में) |
| लखीमपुर खीरी |
1.80 |
| गोंडा |
1.62 |
| सिद्धार्थनगर |
1.61 |
| बहराइच |
1.29 |
| बलिया |
1.09 |
| शाहजहांपुर |
1.07 |
| जौनपुर |
1.04 |
| अलीगढ़ |
1.00 |
अब 9 अंकों का नंबर... बनेगा मतदाता की पहचान
राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि 2021 तक की सूची में जितने मतदाता थे उन सभी को एक स्टेट वोटर नंबर दिया गया है। इनमें वह मतदाता शामिल नहीं है जिनके नाम काटे गए हैं। 9 अंकों का ये नंबर बहुत कारगर साबित होगा। यही मतदाता की पहचान होगी। इसी नंबर के जरिये पता चलेगा कि मतदाता कौन है? कहां का रहने वाला है? उसने कब-कब और कहां-कहां मतदान किया है। एक बार जो नंबर जारी हो जाएगा उसको एक ही मतदाता को दिया जाएगा। उसका नाम हटने के बाद ये नंबर फ्रीज रहेगा। किसी अन्य को जारी नहीं किया जाएगा। मतलब हर मतदाता का ये यूनिक नंबर होगा। पुनरीक्षण-2025 की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद बढ़े हुए मतदाताओं को भी ये नंबर जारी किया जाएगा।
ऑफलाइन भी काम हुए
आयोग के मुताबिक, पुनरीक्षण का लगभग 98 फीसदी काम ई-बीएलओ एप के जरिये हुआ है। बाकी दो फीसदी काम ऑफलाइन किया गया है। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया है। उसके बाद सूची में नाम जोड़ा या घटाया गया। किसी तरह की खामी न रहे इसलिए बड़ी गहनता से काम किया गया है।
तुलनात्मक आंकड़े
| पद |
पंचायत चुनाव- 2021 |
पुनरीक्षण- 2025 |
| ग्राम पंचायत सदस्य |
732643 |
726141 |
| ग्राम पंचायत प्रधान |
58189 |
57694 |
| क्षेत्र पंचायत सदस्य |
75845 |
75335 |
| जिला पंचायत सदस्य |
3050 |
3021 |
| मतदान केंद्र |
80750 |
79857 |
| मतदान बूथ |
202482 |
199633 |