फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: राज्य चुनाव आयोग का निर्देश, एक परिवार के सभी मतदाताओं का हो एक ही पोलिंग बूथ

Thu, 10 Jul 2025 10:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Panchayat Election: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिया है कि आने वाले चुनावों में इस बात का ध्यान रखा जाए कि परिवार के सभी सदस्यों का पोलिंग बूथ एक ही हो। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने दिए निर्देश। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बृहस्पतिवार को वाराणसी में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की संख्या के आधार पर सम्भाजन किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही पोलिंग बूथ की मतदाता सूची में रहे।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि जेंडर रेशियो में सुधार किया जाए। मतदाता सूची स्पष्ट, बिना गलतियों की और मतदाताओं की फोटो साफ सुथरी लगी हो, जिससे पहचान करने में परेशानी न हो। बीएलओ की नियमानुसार नियुक्ति और मतदाता सूची सम्बन्धित शिकायतों का समाधान गम्भीरता से कराए। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के साथ वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण भी करें। छोटे-छोटे समूहों में बीएलओ को भी प्रशिक्षित किया जाय।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहली बार जिला निर्वाचन अधिकारियों का भौतिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण के समय या चुनाव के समय मतदाता को परेशानी न हो। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि नागरिकों से मतदाता फार्म भरवाते समय उनका मोबाइल नम्बर और पता सही-सही दर्ज करायें, जिससे उन्हें अपने आवेदन को ट्रैक करने में आसानी हो।
विज्ञापन


दूसरे चरण के प्रशिक्षण सत्र में आजमगढ़, बलिया, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, कौशांबी, प्रयागराज, अयोध्या, अंबेडकरनगर बस्ती, प्रतापगढ, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुल्तानपुर एवं संतकबीरनगर सहित 23 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें