उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की 3,050 सीटों पर हुए जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव का फाइनल रिजल्ट तीन दिन तक चली मतगणना के बाद आ गया। परिणामों के मुताबिक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा समर्थित सदस्यों को हार का मुंह देखना पड़ा तो वहीं सपा ने भाजपा के विरुद्ध बने माहौल का फायदा उठाते हुए अपने सदस्यों को जिताने में कामयाब रही। खास बात यह रही कि जीते हुए सदस्यों में सबसे ज्यादा निर्दलीय हैं। अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय पर निर्भर होकर भाजपा और सपा चुनाव मैदान में जंग लड़ेगी।
इस प्रकार रहा परिणाम
कुल 3,050 सीटों में
सपा-आरएलडी गठबंधन को 828 सीटें
समाजवादी पार्टी को अकेले 760 सीटें
बीजेपी को 750 सीटें
बीएसपी को 381 सीटें
कांग्रेस को 76 सीटें
आम आदमी पार्टी को 64 सीटें
निर्दलीयों एवं अन्य को 951 सीटें