भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को पांच जिलों के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का मन बनाकर प्रचार में जुट कई ऐसे दावेदार निराश हो गए हैं जिनका नाम सूची में नहीं है।
मऊ जिला के उम्मीदवारों की सूची
34 वार्डों के लिए जारी हुई सूची में दुबारी से अभिषेक सिंह, धर्मपुर विशुनपुर से अभय नारायणगिरी, केशवपुर सुल्तानीपुर से सुदामा निराला, मर्यादपुर से श्रीमती बिंदा चतुर्वेदी, सिपाह से महेंद्र राजभर, मझवारा से महेश राम, अरियासों से रामप्यारे प्रजापति, बिलौझा से राम प्रवेश राजभर, रतनपुरा से राकेश सिंह, हलधरपुर से रमेश कुमार यति, पहसा संजय मौर्य, सहरोज से मनोज राय, इंदारा से अनमोलप्रकाश भारती, कोइरियापार से श्रीमती कमलावती चौहान, धवरियासाथ से अखिलेशराजभर (अमलेश), दरगाह से श्रीमती चंद्रशीला देवी, रसूलपुर से वंदनाविश्वकर्मा, गोंठा से श्रीमती अनीता पटेल, सियरही बर्जला से श्रीमतीसंगीता राय, गोधना से सुनील दुबे, अमिला से श्रीमती नर्मदा जायसवाल,बोझी से श्रीमती बिंदु सिंह, नदवासराय से श्रीमती दासी चौहान, मड़हापट्टीसे श्रीमती मिथिलेश सोनकर, खैराबाद से सुभाष चंद्र चौहान, सुरहुरपुर से शैलेंद्र सिंह, करहां से अखंड प्रताप सिंह, खुरहट से श्रीमती प्रभा राय, रानीपुर से श्रीमती प्रीति सिंह, सुल्तानीपुर से श्रीमती श्याम प्यारीदेवी, सरसेना से श्रीमती सुनीता देवी, खानपुर से हिमांशु आजाद, रेकवारेडीह से आनंद सिंह गुड्डू, परदहां से प्रेमशीला भारती प्रत्याशी बनाई गई हैं।
बलरामपुर जिला के उम्मीदवारों की सूची
भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में दो पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी व जिला उपाध्यक्ष को टिकट दिया गया है। हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक को भी भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तरफ से जारी भाजपा प्रत्याशियों की सूची में जिला पंचायत क्षेत्र इमिलिया कोडर से कामेश्वर मिश्र, रामनगर से हिमेंद्र कुमार थारु, भगवानपुर शिवपुर से हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक नवीन विक्रम सिंह, लक्ष्मीनगर से चंद्रशेखर यादव, रतनपुर से सावित्री देवी, गैसड़ी से सुरेश कुमार सिंह, जरवा बनगाई से सोनू, तुरकौलिया से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह की पत्नी विनीता सिंह को टिकट दिया गया है।
इसके अतिरिक्त गौरा बगनहा से धनीराम प्रजापति, पिपरहवा विशुनपुर से प्रीति सिंह, नवानगर से कंचन दूबे, शिवानगर से निर्मला यादव, मुडिला से आशीष कुमार तिवारी, महराजगंज तराई से रामनाथ यादव, मोतीपुर से कलावती पाठक, हरैया सतघरवा से संजय गिरि, चौधरीडीह से श्याम मनोहर तिवारी, शिवपुरा से अशर्फी लाल पासवान, ललिया से शिव प्रसाद यादव, मथुरा से प्रियंका शुक्ला, कैलाशगढ़ से वंदना पासवान, जरवा सुल्तानजोत से राज कुमारी सोनकर, गंगापुर बांकी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, कोयलरा से शत्रुहन लाल सोनकर, खगईजोत से वंदना राव, रामपुर बनघुसरा से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू की पत्नी रीना सिंह, पिपरी कोल्हुई से नरेंद्र गिरि, अगया बुजुर्ग से माया देवी वर्मा, पटियाला ग्रंट से रेखा सिंह, शाहपुर इटई से मिथिलेश वर्मा, महुआधनी से खन्नू देवी, उतरौला ग्रामीण से तारा दयाल यादव, मानापार बहेरिया से रामप्रीत वर्मा, टेढ़वा तप्पाबांक से ललिता गुप्ता, गैड़ास बुजुर्ग से अतुल कुमार यादव, इटई रामपुर से पियारी देवी, बूधीपुर से रमेश चौहान, रेहरा बाजार से सीता वर्मा, सराय खास से अंजना वर्मा व सादुल्लाहनगर से विजय कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
उन्नाव जिला के उम्मीदवारों की सूची
उन्नाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें जिला उपाध्यक्ष को भी सिकंदरपुर सरोसी तृतीय से उम्मीदवार बनाया गया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्षों का भी नाम समर्थित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है।
इसमें सिकंदरपुर सरोसी तृतीय से जिला उपाध्यक्ष सोनी अशोक शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर फतेहपुर चौरासी तृतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद अवस्थी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम और नवाबगंज के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से भाजपा समर्थन से चुनावी ताल ठोंकेंगे। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बताया कि यह सभी पार्टी अधिकृत उम्मीदवार हैं। पार्टी का बैनर लगा सकेंगे।
पार्टी का हर कार्यकर्ता इनको चुनाव लड़ाएगा। जिला उपाध्यक्ष सोनी अशोक शुक्ला भी उम्मीदवार बनाई गई हैं। वर्तमान में यह जिला उपाध्यक्ष हैं। इनसे उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया जाएगा। अन्य पदाधिकारियों को भी इस्तीफा देना होगा।
इन उम्मीदवारों को समर्थन
नवाबगंज
प्रथम-अमरेंद्र शेखर, द्वितीय-सुमन देवी, तृतीय-सुनीत कुमार, चतुर्थ-शिवदेवी
हसनगंज
प्रथम-विजय कुमार शर्मा, द्वितीय-रेनू सिंह, तृतीय-परमेश्वरदीन वर्मा
मियागंज
प्रथम-शकुंतला शर्मा, द्वितीय-रत्नेश सिंह चंदेल, तृतीय-फूलचंद्र रावत
औरास
प्रथम-आरिफ अली, द्वितीय-अरुण सिंह, तृतीय-राणा संग्राम सिंह
गंजमुरादाबाद
प्रथम-विमल चंद्र शुक्ला, द्वितीय-सरोज कटियार, तृतीय-गीता विश्वकर्मा
बांगरमऊ
प्रथम-कैलाश नाथ निषाद, द्वितीय-मुकेश पाल, तृतीय-योगेंद्र प्रताप सिंह
फतेहपुर चौरासी
प्रथम-आशीष कुमार कुरील, द्वितीय-महेश चंद्र दीक्षित मुन्ना, तृतीय-संगीता सेंगर
सफीपुर
प्रथम-जयदेवी कुरील, द्वितीय-कमला गौतम, तृतीय-दिलीप कुमार उर्फ गुड्डू मिश्रा
सिकंदरपुर सरोसी
प्रथम-अविनाश चंद्र उर्फ आनंद अवस्थी, द्वितीय-सरिता राजपूत, तृतीय-सोनी अशोक शुक्ला, चतुर्थ-शिवनंदनी लोधी
सिकंदरपुर कर्ण
प्रथम-प्रमोद कुमार रावत, द्वितीय-चंद्रभूषण रावत, तृतीय-सुरेशा देवी गौतम।
बीघापुर
प्रथम-बंशीलाल लोधी, द्वितीय-सुषमा कनौजिया, तृतीय-फूलमती यादव
सुमेरपुर
प्रथम-जया तिवारी, द्वितीय-सुनीता देवी शर्मा, तृतीय-आरती देवी लोधी
हिलौली
प्रथम-शशांक प्रताप सिंह, द्वितीय-कृष्ण नारायण पाठक, तृतीय-रामप्रकाश लोधी, चतुर्थ-सोनी पाल
असोहा
प्रथम-रविंद्र यादव, द्वितीय-केतकी रावत, तृतीय-ज्योती रावत
पुरवा
प्रथम-सत्यम चौधरी, द्वितीय-सज्जन लाल लोधी
बिछिया
प्रथम-आशीष कुमार रावत, द्वितीय-प्रवेश सिंह उर्फ सिंडीकेट, तृतीय-अनीता देवी व चतुर्थ कृष्ण कुमार वर्मा।
बस्ती के उम्मीदवारों की सूची
भारतीय जनता पार्टी ने देर रात जिले के सभी 43 वार्डों में जिला पंचायत के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में वार्ड नंबर एक रुधौली प्रथम से मंजू सिंह, रुधौली द्वितीय से राजकुमार चौधरी, रुधौली तृतीय से दिलीप कुमार गौड, रामनगर प्रथम से अन्नू देवी पत्नी मनोज ठाकुर, रामनगर द्वितीय से संजय चौधरी, रामनगर तृतीय से विवेकानंद पांडेय, सल्टौआ गोपालपुर प्रथम से अखिलेश पटेल, द्वितीय से अभिनव उपाध्याय, तृतीय से गीता मोदनवाल, चतुर्थ से सत्येंद्र शुक्ला, गौर प्रथम से आशा त्रिपाठी, द्वितीय से अमृता सिंह, तृतीय से अशोक कुमार गुप्ता, चतुर्थ से गुडिया पांडेय, परशुरामपुर प्रथम से गुडिया पत्नी पवन कुमार पांडेय, द्वितीय से विजय प्रताप सिंह, तृतीय से अमित कुमार चतुर्वेदी, चतुर्थ से सीताराम गुप्ता, विक्रमजोत प्रथम से विनय कुमार मिश्र, द्वितीय से स्वाति सिंह, तृतीय से महेंद्र प्रताप सिंह, हर्रैया प्रथम से खुशबू सिंह, द्वितीय से पंच कुमारी, तृतीय से राजेश पाल चौधरी, दुबौलिया प्रथम से विमला देवी, द्वितीय से ज्योति सिंह, कप्तानगंज प्रथम से रामवृक्ष निषाद, द्वितीय से प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम, बहादुरपुर प्रथम से इ्ंद्रावती गौतम, द्वितीय से उपेंद्र पांडेय राजन, तृतीय से श्याम सुंदर, कुदरहा प्रथम से रेनू राजभर, द्वितीय से आरसी वर्मा, तृतीय से लवकुश , बनकटी प्रथम से लता त्रिपाठी, द्वितीय से संत लाल, सदर प्रथम से गीता देवी, द्वितीय से रिंकू सोनकर, तृतीय से केतकी देवी, चतुर्थ से महेंद्र प्रताप चौधरी, सांऊघाट प्रथम से ज्योति सिंह, द्वितीय से प्रेम लता, तृतीय से बच्चा लाल चौधरी उर्फ टिड्डू चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया है।
कुशीनगर के उम्मीदवारों की सूची
बृहस्पतिवार की शाम भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 61 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। टिकट की उम्मीद लगाए जहां कई लोगों को निराशा मिली है तो तमाम नए चेहरों को इस बार मौका दिया गया है।
पार्टी की तरफ से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर एक विशुनपुरा उत्तरी से कन्हैया कुशवाहा, वार्ड नंबर दो विशुनपुरा पश्चिमी से निर्मला, वार्ड नंबर तीन विशुनपुरा मध्य से आशुतोष मिश्रा, वार्ड नंबर चार विशुनपुरा दक्षिणी से चिरंजीवी गौड़, वार्ड नंबर पांच विशुनपुरा पूर्वी से रीना देवी, वार्ड नंबर छह खड्डा पूर्वी से विश्व बंधु सिद्घार्थ, वार्ड नंबर सात खड्डा मध्य से प्रद्युम्न तिवारी, वार्ड नंबर आठ खड्डा उत्तरी से सुभावती, वार्ड नंबर नौ खड्डा पश्चिमी से अशोक कुमार सिंह, वार्ड नंबर 10 नेबुआ नौरंगिया उत्तरी से मीना देवी, वार्ड नंबर 11 नेबुआ नौरंगिया पश्चिमी से बबिता राजभर, वार्ड नंबर 12 नेबुआ नौरंगिया दक्षिणी से जूली देवी, वार्ड नंबर 13 नेबुआ नौरंगिया पूर्वी से अखिलेश शाही, वार्ड नंबर 14 रामकोला उत्तरी से अनूप कुमार श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 15 रामकोला पश्चिमी से रामदेव कुशवाहा, वार्ड नंबर 16 रामकोला मध्य से बेबी गौड़, वार्ड नंबर 17 रामकोला दक्षिणी से सरस्वती देवी को प्रत्याशी बनाया गया है।
वार्ड नंबर 18 रामकोला पूर्वी से मृत्युजंय गोविंद राव, वार्ड नंबर 19 कप्तानगंज पूर्वी से रामश्याम सिंह, वार्ड नंबर 20 कप्तानगंज उत्तरी से ब्रह्माशंकर चौधरी, वार्ड नंबर 21 कप्तानगंज मध्य से रजला देवी, वार्ड नंबर 22 कप्तानगंज पश्चिमी से इंद्रावती देवी, वार्ड नंबर 23 सुकरौली उत्तरी से मीना देवी, वार्ड नंबर 24 सुकरौली मध्य से रणधीर सिंह, वार्ड नंबर 25 सुकरौली दक्षिणी से भागवत सिंह, वार्ड नंबर 26 मोतीचक पूर्वी से मंजू देवी, वार्ड नंबर 27 मोतीचक उत्तरी से विमला देवी, वार्ड नंबर 28 मोतीचक मध्य से रामक्यास सिंह, वार्ड नंबर 29 मोतीचक दक्षिणी से राजेश पटेल, वार्ड नंबर 30 हाटा उत्तरी से सरस्वती देवी, वार्ड नंबर 31 हाटा पूर्वी से सुगंधा सिंह, वार्ड नंबर 32 हाटा दक्षिणी से सोमेश कुमार चतुर्वेदी, वार्ड नंबर 33 कसया पूर्वी से राहुल कुशवाहा, वार्ड नंबर 34 कसया दक्षिणी से पुण्य प्रकाश त्रिपाठी, वार्ड नंबर 35 फाजिलनगर पूर्वी से मालती देवी, वार्ड नंबर 36 फाजिलनगर दक्षिणी से पूनम गिरी को मैदान में उतारा है।
वार्ड नंबर 37 फाजिलनगर मध्य से वृंदा कुशवाहा, वार्ड नंबर 38 फाजिलनगर पश्चिमी से दिग्विजय सिंह, वार्ड नंबर 39 तमकुही दक्षिणी से सुचिता देवी, वार्ड नंबर 40 तमकुही पूर्वी से प्रदीप कुमार गुप्ता, वार्ड नंबर 41 तमकुही मध्य से मालती देवी, वार्ड नंबर 42 तमकुही उत्तरी से ब्रजेश खरवार, वार्ड नंबर 43 तमकुही पश्चिमी से शशिबाला राय, वार्ड नंबर 44 सेवरही उत्तरी पूर्वी से अजय राय उर्फ मंटू राय, वार्ड नंबर 45 सेवरही उत्तरी पश्चिमी से अनुराग सिंह पटेल, वार्ड नंबर 46 सेवरही दक्षिणी से चांदनी कुशवाहा, वार्ड नंबर 47 सेवरही मध्य पूर्वी से समता देवी, वार्ड नंबर 48 सेवरही दक्षिणी पूर्वी से निलय सिंह को टिकट दिया गया है।
वार्ड नंबर 49 दुदही उत्तरी से सूर्यावती देवी, वार्ड नंबर 50 दुदही पूर्वी से आदित्य जायसवाल, वार्ड नंबर 51 दुदही मध्य से विशाल सिंह, वार्ड नंबर 52 दुदही दक्षिणी से राजेश्वर सिंह, वार्ड नंबर 53 दुदही दक्षिणी पश्चिमी से डॉ. गणेश पांडेय, वार्ड नंबर 54 दुदही पश्चिमी उत्तरी से सुनीता देवी, वार्ड नंबर 55 पडरौना पूर्वी से छोटू भारती, वार्ड नंबर 56 पडरौना पूर्वी उत्तरी से रविंद्र कुशवाहा, वार्ड नंबर 57 पडरौना उत्तरी से अनिरुद्घ सिंह, वार्ड नंबर 58 पडरौना उत्तरी पश्चिमी से सरिता पांडेय, वार्ड नंबर 59 पडरौना पश्चिमी से रामअधार कुशवाहा, वार्ड नंबर 60 पडरौना पश्चिमी दक्षिणी से सावित्री जायसवाल, वार्ड नंबर 61 पडरौना दक्षिणी से शकुंतला सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।