त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों में 3 जिला पंचायत सदस्य एवं 62 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए है। 560 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 69560 ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडा, महराजगंज और सुल्तानपुर में एक-एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को तीसरे चरण में कुल 17 जिलों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
वहीं, कांग्रेस ने जिन जिलों के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें बाराबंकी, अमेठी, बलरामपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, शामली, देवरिया, सिद्धार्थनगर, औरैया, पीलीभीत, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, हमीरपुर, मेरठ, जालौन व बलिया शामिल हैं।