लखनऊ में UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में निकाले जा रहे मार्च के दौरान पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विधानसभा की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया।
यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल द्वारा निकाले गए पैदल मार्च के दौरान मंगलवार को पुलिस से झड़प हो गई।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पुलिस ने आईटी चौराहे से विधानभवन की ओर कूच कर रहे नेताओं को पुलिस लाइन के पास पिंक बूथ पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। इससे प्रदर्शनकारी नाराज हो गए।
पुलिस पल्लवी पटेल को पकड़कर ले जाती हुई।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
आगे बढ़ने की कोशिश में समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हुई जिसके बाद कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गईं और धरने का एलान कर दिया।
पल्लवी पटेल को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने विधायक समेत अन्य समर्थकों को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बैठाया और ईको गार्डन स्थित धरनास्थल भेज दिया।
पल्लवी पटेल को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस दौरान आईटी चौराहा से डालीगंज मार्ग तक भीषण जाम लग गया। हिरासत से पहले पल्लवी पटेल ने कहा कि समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर सरकार का पीछे हटना गलत है।
पल्लवी पटेल के मार्च को पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सर्वोच्च न्यायालय और संसदीय समिति की संस्तुति के बाद यह रेगुलेशन लाया गया था, तो फिर इसे प्रतिबंधित क्यों किया गया।