फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओवैसी बोले- सपा के साथ गठबंधन का रास्ता खुला, पर हमारी शर्तो पर, मदरसों में लगे ताले तब अखिलेश रहे चुप

Sun, 04 Oct 2026 10:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

Asaduddin Owaisi UP visit: श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित जेल रोड मैदान में शनिवार को एआईएमआईएम  की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में ओवैसी ने सपा और भाजपा दोनों पर हमले किए। 
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित जेल रोड मैदान में शनिवार को एआईएमआईएम  की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस तीनों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सपा से अपनी शर्तों पर गठबंधन की बात कही और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एआईएमआईएम उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें, ताकि भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन


भाजपा पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि "बाबा" (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को मस्जिदों और मदरसों से एलर्जी है। उन्होंने आगे कहा कि यदि सपा उनकी शर्तों पर गठबंधन करना चाहती है तो वे तैयार हैं, अन्यथा पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़कर अपना परचम लहराएगी।

ओवैसी ने स्थानीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि श्रावस्ती में जब मदरसों और मस्जिदों पर ताले लगाए जा रहे थे और उन्हें तोड़ा जा रहा था, तब न तो सपा विधायक इंद्राणी वर्मा ने इसका विरोध किया और न ही सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने। केवल मैनपुरी/मैनुद्दीन खां ने इसका विरोध किया, जिसके कारण उन्हें सात दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा।
विज्ञापन


सपा पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा, "सपा का माल तो चाइना जैसा है, जिसकी कोई गारंटी नहीं है कि वह कब तक चलेगा। मुसलमान किसी की बपौती नहीं हैं कि उनका सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल किया जाए। सपा नेता एआई का वीडियो दिखाकर विकास का दावा करते हैं।

उन्होंने नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि श्रावस्ती देश का दूसरा ऐसा जिला है, जहाँ 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। बिजली और पानी की गंभीर समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले वे जनसभाओं में 'भाइयों-बहनों' कहते थे, लेकिन अब 'माई फ्रेंड्स' कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और भाजपा के बीच 'नूरा-कुश्ती' चल रही है और दोनों केवल दिखाने के लिए एक-दूसरे का विरोध करते हैं।



"मैं बीवी के लिए पगलू हूं.."
जनसभा के दौरान ओवैसी ने अपने निजी जीवन का जिक्र करते हुए कहा, "लोग कहते हैं कि मैं बीवी के लिए 'पगलू' हूं, क्योंकि मैं अपनी बीवी की फिक्र करता हूं। हर किसी को अपनी बीवी की फिक्र करनी चाहिए।" तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कुंवारों को किराए पर कमरा नहीं मिलता, वहां देश की जनता ने कुंवारों के हाथ में देश सौंप दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी कि जब बीड़ी-सिगरेट की तलब लगे, तो उसे पीने के बजाए अपने परिवार के साथ वक्त बिताएं।
विज्ञापन


कम से कम 11 विधायक तो जिताएंगे: शौकत अली
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि अखिलेश यादव भाजपा को नहीं हरा पाएंगे। उन्होंने कहा, "हम भले ही पूरी तरह न हरा पाएं, लेकिन कम से कम 11 विधायक जिताकर विधानसभा भेजेंगे, ताकि आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके।" उन्होंने हैदराबाद का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ हमारी पार्टी के प्रभाव के कारण महिलाएँ देर रात भी बेझिझक स्कूटी से घूम सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव पर महापुरुषों व ऐतिहासिक शख्सियतों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें