मुख्य चुनाव अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) बुलेटिन के अनुसार 6 जनवरी से 14 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) के बीच प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों से कुल 5,77,444 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
अपना दल (एस) से 5,397 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं। इन सभी दलों को मिलाकर कुल 8,442 शामिलीकरण और 98 विलोपन (डिलीशन) से जुड़े मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले फॉर्म-6 के जरिए 16,18,574 आवेदन नाम जोड़ने के लिए मिले।
फॉर्म-7 के तहत 49,399 आवेदन नाम हटाने के लिए प्राप्त हुए। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद सीधे मतदाताओं से फॉर्म-6/6ए के जरिए 3,43,786 आवेदन शामिलीकरण के लिए आए। फॉर्म-7 के तहत 4,558 आवेदन विलोपन के लिए दर्ज किए गए।
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 2(जी) के तहत किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता के संबंध में कोई भी हलफनामा शामिलीकरण या विलोपन के लिए प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र दावों और आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक सत्यापन के बाद ही नामों को अंतिम मतदाता सूची में जोड़ा या हटाया जाएगा।