फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिहार चुनाव में एनडीए से बाहर निकले ओपी राजभर, कहा- हम अमित शाह से मिले, पर हमें एक सीट न दी गई

Wed, 15 Oct 2025 08:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

OP Rajbhar: प्रदेश में योगी सरकार में हिस्सा रहने वाली सुभासपा ने बिहार चुनाव में अपना अलग रास्ता ले लिया है। इस पर पार्टी प्रमुख ने वजह भी बताई। 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह से मिले मंत्री ओम प्रकाश राजभर। फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आखिरकार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीति एनडीए से किनारा कर लिया है। यूपी सरकार में शामिल होने के बाद भी बिहार के चुनाव में सुभासपा ने बुधवार को पहले चरण में 47 विधानसभा सीटों पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है और बृहस्पतिवार को दूसरी सूची भी जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बीते दो साल से बिहार चुनाव की तैयारी कर रहे थे और लगातार रैली और जनसभा भी कर रहे थे। इसी आधार पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बिहार में एक दर्जन से अधिक सीटों पर दावेदारी भी कर रखा था। लेकिन भाजपा ने हाल में ही बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा किया है, इसमें सिर्फ बिहार की स्थानीय दलों को ही हिस्सेदारी दी गई है। वहीं, सुभासपा को एक भी सीट नहीं दिया गया है। काफी इंतजार के बाद राजभर ने बिहार में एनडीए से गठबंधन तोड़ते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इसी कड़ी में सुभासपा अध्यक्ष ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर गठबंधन में किनारा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि हमने तो पूरी कोशिश थी, लेकिन हमारी मांग पर किसी ने गौर नहीं किया। अंततः हमें अकेले दम पर चुनाव लड़ने के फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र से आकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है तो हम क्यों नहीं लड़ सकते। ओमप्रकाश ने कहा कि हमने बहुत समय तक प्रतीक्षा किया, लेकिन भाजपा की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया तब हमने प्रत्याशी उतारा है। उन्होंने कहा है कि हमने 153 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। हर सीटों पर हमारे समर्थक मतदाताओं की भारी संख्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने अमित शाह और प्रभारी से की थी चर्चा

राजभर ने कहा कि बिहार में मिलकर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, विनेद तावड़े समेत सभी बड़े नेताओं से गठबंधन को लेकर चर्चा की थी, सभी ने आश्वसन भी दिया था, लेकिन भाजपा ने फैसला नहीं लिया। वहीं, पटना में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि राजद ने हमें 5 सीटें देने का ऑफर दिया था, लेकिन हमने बिहार में भी गठबंधन को बनाए रखने के लिए उसे ठुकरा दिया। लेकिन भाजपा ने गठबंधन को बचाने में जोश नहीं दिखाया तो हमने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें