फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पॉलीटेक्निक में 54% सीटों पर ही दाखिले, इंजीनियरिंग-डिप्लोमा की 74 हजार से अधिक सीटें खाली; जानें वजह

Sat, 14 Nov 2026 07:34 AM IST
Akash Dwivedi अक्षय कुमार, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्ष 2026 में कुल सीटों में करीब 54 फीसदी पर ही दाखिले हुए। इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कोर्स की 74 हजार से अधिक सीटें खाली रह गईं। फार्मेसी में भी करीब 45 हजार सीटें नहीं भर पाईं। वर्किंग प्रोफेशनल श्रेणी में भी प्रवेश कम रहे।

विज्ञापन
निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले की रफ्तार धीमी - फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्ष 2026 के दौरान पिछले साल की तुलना में प्रवेश तो बढ़े, लेकिन आधे से अधिक सीटें खाली रह गईं। इंजीनियरिंग और अन्य डिप्लोमा कोर्स में 48.64 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश हो सके। वहीं, डिप्लोमा इन फार्मेसी में करीब 61 फीसदी सीटें भर पाईं। 

विज्ञापन


खाली सीटें प्राविधिक शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जीकप) के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 455 पॉलीटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स की कुल 1,45,601 सीटें हैं। सात चरणों में हुई काउंसिलिंग के बाद इनमें से 70,814 सीटों पर प्रवेश हुए, जबकि 74,787 सीटें खाली रह गईं।

Trending Videos

हालांकि, वर्ष 2025 के मुकाबले इस साल प्रवेश की संख्या में सुधार हुआ है। पिछले साल 1,51,075 सीटों में से 67,529 पर ही प्रवेश हुए थे और 83,546 सीटें खाली रह गई थीं। फार्मेसी में भी प्रवेश की स्थिति में सुधार हुआ। प्रदेश के 1,768 संस्थानों में कुल 1,16,443 सीटें उपलब्ध थीं। इनमें से 71,175 सीटों पर प्रवेश हुए, जबकि 45,268 सीटें खाली रह गईं। 

वर्ष 2025 में 1,20,018 सीटों में से 67,340 पर प्रवेश हुए थे और 52,678 सीटें खाली थीं। प्रदेश के 2,223 पॉलीटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी की कुल करीब 2.64 लाख सीटें हैं। वर्ष 2026 में इनमें लगभग 1.42 लाख सीटों पर प्रवेश हुए, जबकि करीब 1.22 लाख सीटें खाली रह गईं। इस तरह कुल सीटों में लगभग 54 फीसदी पर ही प्रवेश हो सके।

 

विज्ञापन

पहली बार वर्किंग प्रोफेशनल के हुए प्रवेश

पॉलीटेक्निक संस्थानों में पहली बार वर्किंग प्रोफेशनल के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। इसके तहत 36 संस्थानों में 2,775 सीटें स्वीकृत की गई थीं। इनमें से केवल 421 सीटों पर प्रवेश हुए, जबकि 2,354 सीटें खाली रह गईं। इस श्रेणी में प्रवेश बढ़ाने के लिए संस्थानों को जागरूकता और प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 

जीकप के सचिव संजीव सिंह के अनुसार, प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों को टाटा के सहयोग से अपग्रेड किया जा रहा है। संस्थानों में आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं। उम्मीद है कि आगामी सत्र में पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें