कॅरिअर से दूर होने की मुख्य वजहें
महिलाओं के नौकरी से दूर होने की वजह सिर्फ शादी और बच्चों की जिम्मेदारी नहीं है। घर की जिम्मेदारी, परिवार की सोच और सुरक्षा की चिंता भी बड़ी वजहें हैं। बच्चों की देखभाल की सुविधा न होना और लंबे समय तक काम भी नौकरी छोड़ने का कारण बनता है। पति के साथ दूसरे शहर जाने पर या बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी आने पर नौकरी छूट जाती है। लंबे समय तक कॅरिअर से दूर रहने के बाद दोबारा काम पाना भी मुश्किल होता है।
परिवार के साथ पूरी अर्थव्यवस्था को मिलेगा
लखनऊ विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रोली मिश्रा ने बताया कि लखनऊ की तस्वीर बताती है कि पुरुषों को भी घर की जिम्मेदारियां बांटनी होंगी। शादी, मातृत्व या घरेलू जिम्मेदारियों के कारण नौकरी छोड़ चुकीं महिलाओं को दोबारा काम से जोड़ना व लैंगिक संवेदनशीलता जरूरी है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो उनकी शिक्षा और हुनर का लाभ परिवार के साथ पूरी अर्थव्यवस्था को मिलेगा।