सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में स्थित रामगढ़ डालमिया चीनी मिल में बॉयलर के पास काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई । वही तीन मजदूर लोग गंभीर बताए जा रहे है। आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आकर मजदूर की मौत हुई है। बताया जा रहा है।
चीनी मिल में लगे बॉयलर की सफाई का काम ठेके पर कराया जाता है। क्षेत्र के महसुई निवासी राजकुमार (35) चीनी मिल में ठेके पर काम करता था। मिल में बॉयलर जमीन के अंदर लगाया गया है। जिसकी सफाई करने के लिए शुक्रवार रात करीब 9 बजे राजकुमार बॉयलर के पास गया था।
अचानक बॉयलर खोलने पर वह जहरीली गैस की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर गांव के ही रहने वाले काडा, रामखेलावन, दीपक उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। जिसके चलते वह तीनों भी गैस की चपेट में आ गए। आनन-फानन में राजकुमार समेत तीनों लोगों को खैराबाद अस्पताल लाया गया।
जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वही अन्य तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दीपक की उम्र 17 वर्ष की बताई जा रही है। मामले में स्थानीय चौकी इंचार्ज ने मजदूर की मौत होने की पुष्टि की है। सीओ मिश्रिख सुशील का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मिल के जिम्मेदार भी फोन नहीं उठा रहे हैं।
मामले को दबाने का हुआ प्रयास
चीनी मिल में इतनी बड़ी घटना के बाद मिल प्रशाशन ने इसे दबाने का प्रयास किया। मजदूरों को पास के अस्पताल में न ले जाकर दूसरी जगह ले गए। लेकिन जब मामला बढ़ने लगा तो सब नजरे चुराने लगे है।
चीनी मिल में घटना होने की जानकारी मिली है। पुरे मामले की जांच कर करवाई होगी।
-सुशील चन्द्रभान,एसपी