फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी एक क्लिक पर, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लांच किया एप; जानें खासियत

Thu, 05 Mar 2026 07:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे प्रदेश के ईको टूरिज्म स्थलों की जानकारी, बुकिंग और नेविगेशन एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी। ऐप में जीपीएस मैप, रियल टाइम अलर्ट, रिव्यू, रेटिंग और एसओएस सुरक्षा फीचर भी शामिल हैं, जो पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकृति प्रेमियों और पर्यटन के शौकीनों के लिए ईको टूरिज्म स्थलों की पूरी जानकारी, बुकिंग सुविधाएं और जरूरी सूचनाएं बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा यूपी ईको टूरिज्म मोबाइल एप लांच किया है।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटते हुए पर्यटकों को विशेष अनुभव देगा। यह पहल पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा देगी।

एप में स्वाइप आधारित नेविगेशन सुविधा दी गई है। इससे अपने पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं या अगले विकल्प को देख सकते हैं। जीपीएस सपोर्ट स्मार्ट मैप्स और नेविगेशन फीचर के जरिए ईको टूरिज्म साइट, ठहरने के विकल्प, गतिविधियों और नजदीकी आकर्षण देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस एप में फोटो और कहानियां भी अपलोड कर सकते हैं। अन्य यात्रियों की समीक्षाएं पढ़ सकते और रेटिंग देकर दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं। 

सुरक्षा के लिए एप में एसओएस इमरजेंसी फीचर दिया गया है। इसमें टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट शामिल है। एप में रियल टाइम नोटिफिकेशन से मौसम अलर्ट, नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह भी मिलेगी। यह ऐप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में है, जल्द ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

एप में ये है खास

एप में प्रदेश के ईको टूरिज्म स्थलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें फोटो, वीडियो, रास्ते का विवरण, आस-पास के आकर्षण, गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी और यात्रा के लिए उपयुक्त समय आदि शामिल है। इसमें राष्ट्रीय उद्यान, वेटलैंड्स, नेचर ट्रेल्स, फॉरेस्ट सर्किट, ग्रामीण पर्यटन और नदी आधारित गतिविधियों को आसानी से ढूंढा जा सकता है। स्मार्ट सर्च और फ़िल्टर की मदद से गंतव्यों को जिला, बजट, दूरी और रेटिंग के आधार पर ढूंढा जा सकता है।

विज्ञापन








 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें