फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान की शिकायत पर सीएम योगी ने डीएम को भेजा धान विक्रय केंद्र, दिया निरीक्षण का आदेश; जानिए पूरा मामला

Mon, 15 Dec 2025 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CM Yogi public meeting: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन करने आए एक किसान की समस्या पर अमल करते हुए डीएम को तत्काल धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने भेजा। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में आए शाहजहांपुर के एक किसान द्वारा धान क्रय केंद्र की लापरवाही की शिकायत पर डीएम को केंद्र का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। शासन-प्रशासन के अधिकारी इसका ध्यान रखें। किसी भी केंद्र पर धान ले जाने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


सीएम जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रत्येक फरियादी से मिले और समस्याएं सुनीं। सभी का प्रार्थनापत्र लिया और अधिकारियों को सख्त व उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान पीएसी का एक सिपाही भी अपनी फरियाद लेकर आया था। सीएम ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले के उचित निस्तारण का निर्देश दिया।

वहीं प्रयागराज से आए कुछ फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन को निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य है। सरकार पहले दिन से ही लोगों की सेवा, सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने फरियादियों के साथ आए बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें