सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को एक-दूसरे पर राजनीतिक तीर चलाए। केशव ने सपा को लठैतवादी बताया तो अखिलेश ने अपने शब्दों में भाजपा की अंदरूनी लड़ाई समझाई।
विज्ञापन
केशव ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया कि सपा का मतलब लठैतवाद, कांग्रेस मतलब छद्मवाद और भाजपा मतलब प्रखर राष्ट्रवाद। इस एक लाइन का जवाब सपा अध्यक्ष ने सात लाइनों में दिया।
अखिलेश ने एक्स के माध्यम से भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि एक तो प्रधान बनाम मुख्य की प्रतिस्पर्धा है, दूसरी मुख्य बनाम उप की और तीसरी उप बनाम उप की। ये सब एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में भड़काऊ बयान दे रहे हैं। जिनको आप (केशव) प्रखर कह रहे हैं, उन्हीं की वजह से आप बिखर रहे है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, पर आपको शिखर नहीं मिलेगा। साथ ही अखिलेश ने कहा कि केशव खोखले बयान न दें। खुद का और अपने समाज का सम्मान कराएं।