फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब शिकायत करने वाले के नाम और एपिक नंबर की पहले होगी जांच, फॉर्म-7 पर चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

Sun, 01 Feb 2026 10:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नाम कटवाने के लिए आने वाले फॉर्म-7 पर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। फॉर्म जमा करने वाले की डिटेल अगर गलत होगी तो उसके फॉर्म पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने वालों के नाम और एपिक नंबर की अब पहले जांच होगी। ये दोनों बातें सही पाए जाने पर ही उस फॉर्म-7 पर विचार किया जाएगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने रविवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग की फॉर्म-7 पर स्पष्ट गाइडलाइन हैं। सभी ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को इन निर्देशों का पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में बढ़ेगा पर्यटन, हाई स्पीड रेल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी; अस्पताल होंगे और भी बेहतर..जानिए खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी के 75 जिलों में खुलेगा एक-एक महिला छात्रावास, छात्राओं को मिलेगी हॉस्टल सुविधा, नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई


उन्होंने बताया कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाता है। इसमें नियम है कि फॉर्म-7 भरकर जमा करने वाला व्यक्ति उसी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता हो। उसने अपना नाम और 10 डिजिट का एपिक नंबर भी दिया हो। ईआरओ फॉर्म-7 की जांच के दौरान यह देखेंगे कि मतदाता का नाम और एपिक नंबर नियमानुसार सही हैं कि नहीं। गलत पाए जाने पर उसके फॉर्म पर विचार नहीं होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें