फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अब सभी पीसीएस अधिकारियों के भी बनेंगे स्मार्ट कार्ड, सचिवालय प्रशासन ने अपने पुराने नियमों में किया संशोधन

Fri, 05 Dec 2025 10:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विभिन्न भवनों के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम के तहत स्मार्ट कार्ड बनाया जाता है। अभी तक आईएएस संवर्ग के लिए सभी अधिकारियों को कार्ड दिया जाता है अब पीसीएस अधिकारियों का भी कार्ड बनेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सभी पीसीएस अधिकारियों को सचिवालय में प्रवेश आदि के लिए प्रयोग में आने वाले स्मार्ट कार्ड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सचिवालय प्रशासन ने अपने पुराने नियमों में संशोधन किया है।

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विभिन्न भवनों के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम के तहत स्मार्ट कार्ड बनाया जाता है। आईएएस संवर्ग में तो सभी अधिकारियों को यह कार्ड दिया जाता है। लेकिन, पीसीएस में वरिष्ठ अधिकारियों, 37400-67000 या 12वें पे लेवल वाले अधिकारियों को ही यह कार्ड सेवानिवृत्ति तक के लिए दिया जाता था।

सचिवालय प्रशासन के विशेष सचिव गौरव शर्मा की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि संशोधित प्रावधान के तहत पीसीएस संवर्ग के सभी अधिकारियों को उनके सेवानिवृत्ति तक के लिए स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 2019 में जारी व्यवस्था में आवश्यक संशोधन किया गया है। इससे पीसीएस अधिकारियों को बैठक आदि में शामिल होने के लिए आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें