फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब प्रदेश के मरीजों को घर बैठे मिलेगी मेडिकल टेस्टों की जांच रिपोर्ट, व्हाट्सएप-एसएमएस पर आएगी डिटेल

Sun, 20 Jul 2025 10:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Medical Examination Report: यूपी में अब मरीजों को सुविधा मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की नई व्यवस्था के अनुसार अब मरीजों की जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर आ जाएगी। 
विज्ञापन
मोबाइल पर आएगी जांच रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वास्थ्य विभाग अब प्रदेश के सभी मरीजों को घर बैठे जांच रिपोर्ट देगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मरीजों के मोबाइल पर एसएमएस, व्हाट्सएप और पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पोर्टल पर जांच रिपोर्ट दी जाएगी। लखनऊ के अस्पतालों में यह सुविधा पहले से दी जा रही है।

विज्ञापन


प्रदेश के हर ज़िला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को जांच रिपोर्ट देने के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम को लैब इंफार्मेशन सिस्टम से जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मरीजों की जांच रिपोर्ट सीधे उसके पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पोर्टल या मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी। 

इसे एसएमएस व व्हाट्सएप के जरिये भी साझा की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस अलर्ट जाएगा और लिंक भेजा जाएगा, जिससे वह रिपोर्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव रितु माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से संबंधित डॉक्टर के पास सीधे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें