मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। पहले यह निरीक्षण 28 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अब यह रविवार को होगा। मुख्यमंत्री तीन जिलों हरदोई, शाहजहांपुर और हापुड़ में एक्सप्रेसवे निर्माण की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।
सबसे पहले सीएम हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के आलमनगर बांगर ग्राम स्थित मेरठ-बदायूं पैकेज पर जाएंगे। इसके बाद वह शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील के पीरू ग्राम पर स्थित बदायूं-हरदोई ग्रुप-2 चैनेज का भ्रमण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री हरदोई के बिलग्राम तहसील में हसनपुरगोपाल ग्राम पर बने हरदोई-उन्नाव (ग्रुप-3) चैनेज पर चल रहे निर्माण कार्य को देखेंगे।