फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से, 6 अक्तूबर है अंतिम तारीख; बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

Mon, 28 Sep 2026 09:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rajya Sabha elections in UP:विधान परिषद की 11 स्नातक व शिक्षक सीटों और राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। मंडलायुक्त कार्यालय में यह नामांकन किए जाएंगे। 
विज्ञापन
यूपी की राज्यसभा सीटों पर चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की 11 स्नातक व शिक्षक सीटों और राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। मंगलवार से ही नामांकन शुरू होंगे। नामांकन पत्र 6 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। 7 अक्तूबर को जांच होगी और 9 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण आज बदला रहेगा यातायात

- एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास यातायात बदला रहेगा। सुबह आठ बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा जो नामांकन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

- क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात चिरैयाझील तिराहा या सुभाष चौराहा होकर जा सकेगा।
विज्ञापन

- स्वास्थ्य भवन तिराहा से सीडीआरआई तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीडीआरआई तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा या चिरैयाझील तिराहा होकर जा सकेगा।
- सुभाष चौराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह हनुमान सेतु मंदिर चौराहा या कैसरबाग होकर जा सकेगा।
- चकबस्त चौराहा से स्वास्थ्य भवन चौराहा एवं सीडीआरआई तिराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीएमओ कार्यालय या सफेद बारादरी होकर जा सकेगा।
- डालीगंज चौराहा से सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा या ग्रीन कॉरिडोर होते हुए जा सकेगा।
- शहीद स्मारक, रेजीडेंसी तिराहा से कमिश्नर कार्यालय मोड़, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा एवं सुभाष चौराहा की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह सीएमओ कार्यालय होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें