फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में अब बारिश के आसार नहीं, आने वाले सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान

Sun, 18 Oct 2026 10:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी से मानसून जाने के बाद अब चक्रवात भी पूरी तरह से जा चुका है। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। 
विज्ञापन
यूपी में अब बदलने जा रहा है मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे ठहराव आने लगा है। रविवार को ज्यादातर जिलों में दिनभर धूप खिली रही और दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। वहीं रात के पारे में हल्की गिरावट से सुबह-शाम और रात में ठंडक महसूस होने लगी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में पूरे सप्ताह मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक धूप के कारण दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। इससे दिन सुहाना और सुबह-रात ठंडी रहेगी। रविवार को प्रयागराज 34.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म और बरेली 17.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी के माैसम में नरमी, गिरने लगा रात का पारा

 राजधानी के मौसम में स्थिरता आने लगी है। रविवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, हालांकि इसकी तपिश नरम रही। वहीं, रात के तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी, जबकि रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।रविवार को अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहते हुए 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें