फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav : चित्रकूट में होगी सीएम योगी की निकाय चुनाव की अंतिम जनसभा, प्रचार का आज अंतिम दिन

Tue, 09 May 2023 08:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन है। सीएम योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी करीब 38 जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभाओं का आगाज 24 अप्रैल को सहानरपुर से किया था। निकाय चुनाव में योगी की अंतिम चुनावी सभा मंगलवार को चित्रकूट में होगी।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन है। सीएम योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी करीब 38 जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुबह 11.40 बजे कानपुर स्थित किदवई नगर में कामर्शियल मैदान, दोपहर 1.15 बजे बांदा स्थित जीआईसी ग्राउंड, दोपहर 2.40 बजे चित्रकूट स्थित रामायण मेला परिसर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। 

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को भदोही तथा अयोध्या में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घाटमपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद में चुनावी सभा और रोड शो करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को मेरठ, बागपत व गाजियाबाद में चुनावी सभाओं और बैठकों में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें