फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav : कल शाम थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने चल दिए सारे दांव, पहले चरण के लिए 37 जिलों में मतदान

Mon, 01 May 2023 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है। नियमानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में 2 मई की शाम छह बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन जिलों में पहले चरण का मतदान चार मई को होगा। यहां 48 घंटे पहले प्रचार बंद करना होगा। ऐसे में प्रत्याशियों ने इससे पहले ही अपने पूरे दांवपेंच शुरू कर दिए हैं। मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक है। नियमानुसार मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी। ऐसे में बुधवार शाम को छह बजे से पहले प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे।

भाजपा ने इस दिन जहां मुख्यमंत्री सीएम योगी के कार्यक्रम लगाए हैं तो वहीं दूसरे दल भी स्थानीय नेताओं के सहारे प्रचार के मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इन आखिरी दो दिनों के लिए सरकारी टीमों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। कहीं प्रचार में मतदाताओं को प्रलोभन तो नहीं दिए जा रहे हैं या धन का दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है। इस पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन जिलों में होगा पहला चरण
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें